ताज़ा खबरें

चंद्रयान 3: सफल रही लैंडर विक्रम की दूसरी डिबूस्टिंग, अब सिर्फ 25 किलोमीटर की बची दूरी

चंद्रयान 3: सफल रही लैंडर विक्रम की दूसरी डिबूस्टिंग, अब सिर्फ 25 किलोमीटर की बची दूरी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर  जानकारी दी कि चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है। रविवार तड़के (20 अगस्त) को विक्रम लैंडर 2 से 3 बजे के बीच चांद के और करीब पहुंच गया। ISRO ने बताया कि अब विक्रम चांद से महज 25 किलोमीटर दूर रह गया है। इससे पहले वह 113 किमी x 157 किमी की ऑर्बिट में था।

 

इसरो ने जानकारी दी कि दूसरे डिबूस्टिंग ऑपरेशन (रफ्तार कम करने की प्रक्रिया) ने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है यानी अब चांद की सतह से विक्रम लैंडर की दूरी 25 किलोमीटर ही बची है। अब बस 23 को सफल लैंडिंग का इंतजार है। लैंडिंग से पहले मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा।

गौरतलब है कि चांद की सतह पर अब सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रयान-3 के लैंडर की रफ्तार का कम होना सबसे जरूरी है। लैंडिंग मिशन में यही सबसे बड़ी चुनौती है। इसके पहले 18 अगस्त को डीबूस्टिंग की पहली प्रक्रिया की गई थी।

रविवार को हुई दूसरी और आखिरी डीबूस्टिंग के बारे में इसरो ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और इसने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी कर दिया है। सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पॉवर्ड डिसेंट 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम लगभग 5.45 बजे शुरू होने की उम्मीद है।  
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button