चंडीगढ़ नगर निगम सदन में पार्षदों के बीच हुआ जोरदार हंगामा, सदस्यों ने की हाथापाई

चंडीगढ़ नगर निगम सदन में पार्षदों के बीच हुआ जोरदार हंगामा, सदस्यों ने की हाथापाई
चंडीगढ़ नगर निगम की सदन में आज यानी मंगलवार को जोरदार हंगामा हो गया। इस हंगामे के दौरान पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नॉमिनेटेड पार्षद अनिल मसीह जैसे ही सदन में आए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद उन्हें देखकर ‘वोट चोर’ कहने लगे और नारेबाजी करने लगे।
#WATCH | Scuffle erupted between Congress and BJP councillors over the subject of Dr BR Ambedkar during the general house meeting of Chandigarh Municipal Corporation today
Nominated councillor Anil Masih had targeted Congress and stated that Rahul Gandhi is out on bail, citing… pic.twitter.com/iZmLidgbT0
— ANI (@ANI) December 24, 2024
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह और सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू के बीच तीखी बहस हुई। गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्षदों ने उनके साथ से पोस्टर छीनने की कोशिश की और हाथापाई भी की गई। बताया जा रहा है कि पोस्टर लेकर हंगामा कर रहे कांग्रेस और आप पार्षदों से बीजेपी पार्षदों ने पोस्टर छीनने की कोशिश की। इसके बाद धक्का-मुक्की हुई।
हंगामे के बीच अनिल मसीह वेल में आ गए। इस बीच कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और उनके इस्तीफे की मांग की, जबकि बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पर नेहरू के समय डॉ. भीमराव अंबेडकर को छोटा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।





