ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

घोसी से लोकसभा सांसद अतुल राय ने रेप मामले में अदालत के सामने किया आत्मसमर्पण

उत्तर प्रदेश के घोसी से सपा-बसपा गठबंधन के टिकट पर बने लोकसभा सांसद और रेप केस में आरोपी अतुल राय ने आज वाराणसी जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है.

सांसद अतुल राय पर रेप जैसे घिनोने दुष्कर्म का आरोप है. राय के खिलाफ एक युवती ने वाराणसी के लंका इलाके के एक मकान में जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. सांसद में काफी समय तक अग्रिम ज़मानत की याचिका कई बार दायर की. सभी याचिकाओं के अस्वीकार किये जाने के बाद अब आखिर राय ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

बताया जा रहा है कि सांसद काफी समय से फरार चल रहे थे, जिसके चलते वे घोसी से चुनाव जीतने के बाद भी अबतक एक भी बार संसद नहीं गए हैं. यहां तक कि वे संसद में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे थे.

रेप का आरोपों से घिरे राय वोटिंग के दौरान और नतीजे के दिन भी फरार थे, बावजूद इसके उन्होंने चुनाव में बीजेपी के सांसद हरिनारायण राजभर को 1,22,018 हजार मतों से हराया था.

वह 24 मई तक फेसबुक पर सक्रिय थे. फेसबुक पर पोस्ट किये अपने अंतिम विडियो में उन्होंने लोकसभा में जीत दिलाने के लिए जनता को धन्‍यवाद दिया था.

ALSO READ: लुधियाना में सिद्धू के खिलाफ चिपकाये गए पोस्टर, पूछा ‘राजनीति कब छोड़ रहे हैं…

उनके फरार होने के बाद अतुल राय के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है और देश भर के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया था.

वाराणसी जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. उनपर रेप के साथ-साथ धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं मामला दर्ज कराया है. युवती ने राय पर वाराणसी के लंका इलाके में स्थित एक फ्लैट में झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही युवती ने राय पर किसी के सामने सच न बताने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया.

गौरतलब है कि संसद के नियमों के मुताबिक अगर किसी सांसद पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होता है तो पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना लोकसभा अध्यक्ष को देनी होती है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button