ताज़ा खबरेंभारत

गुरुग्राम में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ कर हुआ 77.18 %

गुरुग्राम जिला में कोरोना के मरीज जल्दी रिकवर हो रहे हैं और जिला का रिकवरी रेट बढ़ कर 77.18% तक पहुंच गया है। जिला के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोमवार को गुरुग्राम जिला में कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 4422 रही जबकि जिला में 2749 नए मामले सामने आए हैं।

सोमवार को लगातार चौथे दिन कोरोना को मात देने वालों की संख्या नए संक्रमित से ज्यादा रही है। यह जिला वासियों के लिए राहत भरी खबर है कि आखिरकार जिला में कोरोना का प्रकोप कम होना शुरू हुआ है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम जिला में अब 35738 एक्टिव केस है जिनमें से 33185 मरीज होम आइसोलेशन में कर स्वस्थ हो रहे हैं। सोमवार के 4422 को मिलाकर अब तक गुरुग्राम जिला में 122914 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर उड़ी मेजर जनरल जीडी बख्शी की मौत की झूठी अफवाह 

जिला में वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है और सोमवार को 12761 व्यक्तियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक जिला में 54 8279 डोज दी जा चुकी है।

गुरुग्राम के उपायुक्त डॉक्टर डॉ यश गर्ग ने गुरुग्राम वासियों से अपील की है कि वे अपने घरों के अंदर ही रहे और जब किसी जरूरी काम से बाहर जाना भी पड़े तो फेस मास्क और 2 गज की दूरी के नियम का अवश्य पालन करें। उन्होंने कहा कि फिर भी कोरोना बीमारी के बारे में कोई संशय हो तो जिला की कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करके अपने संशय दूर कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: क्या यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया OBC वर्ग को लेकर ये बयान? जानें सच 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button