ताज़ा खबरेंभारत
गुरुग्राम के उपायुक्त अमित खत्री ने फेसबुक लाइव से दी COVID-19 के प्रबंधों की जानकारी, जनता के सवालों का भी दिया जवाब
गुरुग्राम के उपायुक्त अमित खत्री बुधवार को रात करीब 8 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से जिलावासियों से सीधे मुखातिब होकर जिला प्रशासन द्वारा कोविड 19 को लेकर किए गए प्रबंधों की जानकारी दी और इसको लेकर आमतौर पर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दिया। उन्होंने सीधे लोगों से मुखातिब होते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
ALSO READ: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गुरुग्राम की खांडसा सब्जी मंडी में अपनाई गई सोशल डिस्टेंसिंग
इससे पहले उन्होंने मंगलवार को फेसबुक लाइव में उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें और अपने घरों से बाहर ना निकले।





