गुजरात में बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 8 लोग, बचाव अभियान जारी

गुजरात में बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 8 लोग, बचाव अभियान जारी
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आयी है। यहाँ गणेश विसर्जन के दौरान करीब 8 लोगों के नदी में डूबने की खबर सामने आयी है। बचाव अभियान जारी है। यह घटना दहेगम वासना सोगठी गांव में हुई। अभी तक पांच के शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार लोग गणेश विसर्जन के लिए गए थे। श्रद्धालुओं में 8 लोग चेक डैम में डूब गए स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात: गांधीनगर में गणेश विसर्जन के दौरान 8 लोग नदी में डूब गए। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/m14W13zxNE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024
यहां चेक डैम में 8 श्रद्धालुओं के डूबने के बाद घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी तलाश की जा रही है। बता दें कि 2 दिन पहले राज्य के पाटन जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां गणेश विर्सजन के दौरान डूबने से चार की मौत हो गई थी।
गांधीनगर के डिप्टी SP डी.टी. गोहिल ने कहा, “देहगाम तहसील में वासना सोगाथी गांव है। गांव के 9 युवक दोपहर के समय मेशवो नदी पर बने बांध पर आए थे। वे यहां नहा रहे थे, तभी भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए आई… उन 9 लोगों में से एक युवक नहाते समय डूब रहा था। इसलिए, उसे बचाने के लिए अन्य लोग भी आए…अब तक हमने यहां से 8 शव बरामद किए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि केवल 8 लोग डूबे हैं। इसलिए, हमने सभी शव बरामद कर लिए हैं…फिर भी, SDRF और NDRF की टीमें यहां तैनात हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस क्षेत्र में कोई और लापता न हो…”
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक बलराजसिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायत ने लोगों को सचेत कर दिया था। प्रशासन ने चेक डैम से दूर एक सुरक्षित विसर्जन क्षेत्र निर्धारित किया था। इसके बाद भी कुछ उत्साही युवा नदी में उतर गए। इसके बाद यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन बहाव काफी ज्यादा तेज था। इसके बाद उन्होंने गांव वालों के साथ स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर बाद मौके पर पहुंची टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया।





