राजनीति

गुजरात चुनाव पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक, चुनाव नहीं लड़ेंगे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेता आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का फैसला करने के लिए पार्टी कार्यालय में एक बैठक में शामिल हुए.

 

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने कि इच्छा जताई है. उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी है.

 

विजय रुपाणी ने कहा, “मैंने सभी के सहयोग से 5 साल तक सीएम के रूप में काम किया. इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए. मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है.”

 

वटवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रदीप सिंह जडेजा ने भी उम्मीदवारों की सूची से अपना नाम वापस ले लिया है. भाजपा के वरिष्ठ विधायक भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने भी घोषणा की कि वह आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button