ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने किया ‘आरोग्य वन’ और चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का उद्घाटन

देश के प्रधानमंत्री दो दिन के गुजरात के दौरे पर है। इस अवसर पर पीएम मोदी के कई कार्यक्रम तय है। अपनी गुजरात यात्रा के दौरन पीएम मोदी ने सबसे पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के परिवार से मिलने गए। 92 वर्षीय पटेल का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

कनोडिया भाइयों को भी श्रद्धांजलि दी।

केशुभाई को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी नरेश कनोडिया-महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। कनोडिया भाइयों का कुछ समय पहले निधन हो गया था। नरेश कनोडिया गुजराती एक्टर थे। उनके भाई महेश म्यूजिशियन थे, वे भाजपा सांसद भी रह चुके थे।

केवडिया में ट्यूरिज्म से जुड़े 17 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे।

मोदी गांधीनगर से नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचे। वहां आरोग्य वन का उद्घाटन करने के बाद वन में घूमे। वन में स्थित आरोग्य कुटीर में भी गए। यहां सैंकड़ों औषधीय पौधे लगे हैं, इनके इस्तेमाल और अहमियत के बारे में भी जानकारी लिखी हुई है।

https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1322084966017114112

ये भी पढ़े : मुंगेर में हिंसक प्रदर्शन के बाद अब काबू में हालात, DIG ने कहा – गश्त कर रहे है अधिकारी

इन सब का भी किया उदघाटन।

आरोग्य वन के बाद मोदी ने एकता मॉल और चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का भी उद्घाटन किया। यहां न्यूट्री ट्रेन की सवारी भी की। बता दे प्रधानमंत्री 2 दिन के दौरे में सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क (जंगल सफारी) समेत कुल 17 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट, यूनिटी ग्लो गार्डन, कैक्टस गार्डन, बोटिंग नेविगेशन चैनल, गोरा ब्रिज, गरुडेश्वर वियर, एकता नर्सरी, इको टूरिज्म, सरकारी कॉलोनी, बस टर्मिनस और होम स्टे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

कल होगा सी-प्लेन सर्विस का उद्घाटन और सरदार पटेल को दी जाएगी श्रद्धांजलि।

प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे के दूसरे दिन यानि शनिवार को सरदार पटेल की जयंती भी है। इस मौके पर मोदी स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। वे एकता दिवस की परेड में भी मौजूद रहेंगे। बता दे मोदी शनिवार को केवडिया में देश की पहली सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत करेंगे। ख़ास बात ये है कि गुजरात सरकार ने केंद्र के निर्देश पर सी-प्लेन प्रोजेक्ट शुरू किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button