गलवान घाटी में हुई भारत- चीन की हिंसक झड़प पर बनेगी फिल्म, निर्माता होंगे अजय देवगन

एक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन लद्धाख के गलवान घाटी में भारत-चीनी सेना के बीच हुई झड़प पर फिल्म बनाएंगे. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में इस झड़प में चीनी सेना से मुकाबला करने के दौरान शहीद हुए 20 जवानों के बलिदान की कहानी होगी. हालांकि फिल्म के नाम और कास्ट अभी तक तय नहीं हुए हैं. यह भी तय नहीं हुआ कि अजय देवगन इसे सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे या इसमें किरदार भी निभाएंगे.

फिल्म क्रिटीक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा,’अजय देवगन गलवान घाटी विवाद पर फिल्म बनाएंगे. फिल्म का नाम अभी तक नहीं रखा गया है. फिल्म में 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को दिखाया जाएगा, जिसने चीनी सेना से मुकाबला किया. फिल्म की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है.’
IT'S OFFICIAL… #AjayDevgn to make film on #GalwanValley clash… The film – not titled yet – will narrate the story of sacrifice of 20 #Indian army men, who fought the #Chinese army… Cast not finalized… Ajay Devgn FFilms and Select Media Holdings LLP will produce the film. pic.twitter.com/yaM6rPcK7Z
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2020






You really know your stuff. Experience live ptv streaming sports — schedules and replays. mobile and desktop friendly. results, program guide. fast, reliable HD streaming.