ताज़ा खबरें

कोर्ट से दोषी करार किए जाने के बाद सपा विधायक आजम खां की विधानसभा सदस्य्ता हुई रद्द

कोर्ट से दोषी करार किए जाने के बाद सपा विधायक आजम खां की विधानसभा सदस्य्ता हुई समाप्त 

भड़काऊ भाषण के मामले में कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और रामपुर सीट से विधायक आजम खां को दोषी करार किया था। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य्ता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि भड़काऊ भाषण के मामले में गुरुवार को रामपुर की कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आजम खां को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया और इसकी सूचना विधानसभा सचिवालय को भेजी दी।  जिस पर विधानसभा सचिवालय ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां 10 बार के विधायक और 2 बार के सांसद रह चुके हैं।  मालूम हो कि जनप्रतिनिधियों के लिए बने कानून के तहत यदि किसी विधायक को दो साल से अधिक की सजा सुनाई जाती है तो फिर उसकी सदस्यता चली जाती है। जिसके चलते अब सजा सुनाये जाने के बाद आजम खान न तो वह विधायक रहेंगे और न ही अब वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button