ताज़ा खबरेंभारत

कोरोनावायरस के कारण टला टी20 वर्ल्ड कप , आईसीसी ने की घोषणा

आईसीसी ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 मेंस वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला किया है। आज हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में इस शीर्ष टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए टाल कर दिया गया है।

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2021 अब अक्टूबर -Nov 2021 को होगा जिसमे फाइनल 14 नवंबर 2021 को आयोजित किया जायेगा। बता दें कि ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2022 Oct-Nov 2022 में आयोजित किया जाएगा जिसका फाइनल 13 नवंबर 2022 को होगा। ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 भी अक्टूबर-नवंबर 2023 में आयोजित होगा जिसका फाइनल 26 नवंबर को होगा।

गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होना था। आईसीसी बोर्ड की पिछली बैठक 25 जून को हुई थी, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला टाला गया था।

बता दे कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है। दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी के इस फैसले का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। टी20 वर्ल्ड कप के टलने से आईपीएल 2020 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button