ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना से लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में सबसे बड़ा डोनेशन, पेट्रोलियम कंपनियों ने दिये 1031 करोड़ रूपए

कोरोना के लिए बने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में लोग खूब डोनेट कर रहे हैं. अब तक बॉलीवुड के कई सितारों से इस महामारी से निपटने के लिए डोनेशन दिया है.लेकिन इस फण्ड में अब तक का सबसे बड़ा योगदान पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाली पब्लिक सेक्टर कंपनियों ने किया है.

इन कंपनियों ने 1031.29 करोड़ रुपये जमा कराये हैं. ये रकम इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, ओएनजीसी जैसी कंपनियों ने इकट्ठा की है. पेट्रोलियम और गैस विभाग के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक इस रकम के अलावा इन कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी अपनी ओर से 61 करोड़ रुपये जुटाकर कोष में अनुदान किए हैं.

यह भी पढ़ें: निज़ामुद्दीन मरकज़ में आए 24 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, 700 लोग भेजे गए क्वारनटीन सेंट

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button