ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिविदेश

कोरोना जांच को लेकर ट्रम्प का बयान, कहा – टेस्टिंग में अव्वल है अमेरिका, दुसरे नंबर पर भारत

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से ग्रस्त है .इस बीमारी से दुनिया की बड़ी से बड़ी अर्थव्यस्था भी चरमरा गयी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है. कोरोना से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना महामारी को लेकर अपनी सरकार की ओर से की उठाए गए कदमों की जानकारी दी. ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस टेस्टिंग के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है और भारत दूसरे स्थान पर है.

बता दें की अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 1,40,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लाख लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके है।

ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस संवादादता सम्मलेन में कहा, “एक परिवार होने के नाते, हम हर एक मौत पर दुख प्रकट करते हैं. मैं उनके सम्मान में प्रतिज्ञा करता हूं कि हम जल्द ही इस वायरस की वैक्सीन बना कर इसे हराएंगे. ट्रम्प ने ये दावा भी किया की वैक्सीन बनाने और चिकित्सीय विकास की दिशा में अमेरिका बहुत अच्छा काम कर रहा है.” ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लोगों की जान बचाने के लिए जो कदम उठाये गए है वो आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़े : गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हुई मौत, योगी ने किया 10 लाख की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी का वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा. “हमने कोरोना वायरस बीमारी से बहुत कुछ सीखा है और हम जानते हैं कि इसके चपेट में कौन हैं और उन्हें बचाने की दिशा में हम तत्पर आगे बढ़ रहे हैं।

वैक्सीन को लेकर जताई उम्मीद !

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस संवादादता सम्मलेन में वैक्सीन को लेकर उम्मीद भी जग -जाहिर की है। उन्होंने कहा की कोरोना वैक्सीन उम्मीद के पहले ही हमारे सामने होगी और इससे जल्द ही हम इस बिमारी को हराएंगे।

टेस्टिंग को लेकर भारत का भी किया ज़िक्र –

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि कोरोना की टेस्टिंग के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है. उन्होंने कहा, “हमारे 50 करोड़ से ऊपर परीक्षण होने वाले हैं.” साथ ही भारत जा ज़िक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि टेस्टिंग के मामले में भारत दूसरे पायदान पर है, वहां 1.2 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button