ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB ने मारा छापा, पति-पत्नी को किया समन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के मुंबई स्थित आवास पर शनिवार सुबह छापेमारी की. एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, भारती सिंह और उनके पति पर प्रतिबंधित ड्रग्स लेने का आरोप है. दोनों को एनसीबी ने समन भी किया है. दोनों कुछ देर पहले NCB के ऑफिस पहुंच गए है.


इस महीने की शुरुआत में एनसीबी ने एक्टर अर्जुन रामपाल के घर में छापा मारा और उनको और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्राइडस को पूछताछ के लिए समन भेजा था.

अर्जुन रामपाल ने एनसीबी की पूछताछ के बाद बताया था कि उनका ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है, इस मामले में उनके कुछ परिचित लोगों की गिरफ्तारी हुई है इसलिए उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़े: COVID-19 LIVE | भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,232 नए मामले दर्ज, कुल संख्या 90.50 लाख के पार

छापेमारी की यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब एनसीबी फिल्म एवं मंनोरंजन उद्योग में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर अपनी जांच के दायरे को बढ़ा रहा है. यह जांच एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से शुरू हुई.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button