आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

कैप्टन कूल बने IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर, CSK के लिए पूरे किए 4 हजार रन

कैप्शन कूल यानी की माही क्रिकेट जगत में आये दिन एक नए रिकॉर्ड सेट करते रहते है।अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दे धोनी ने दुबई के शेख जाएद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 37वें मैच में यह कामयाबी हासिल कर अपने नाम की है।

ख़ास बात ये है कि धोनी ने इस मैच में 28 रन की पारी खेली। उन्‍होंने 28 गेंदों पर खेली गई अपनी इस पारी में 2 चौके लगाए जिसके बाद सैमसन ने उन्‍हें रन आउट किया।

इस उपलब्धि के बाद क्या कहा माही ने।

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने आईपीएल में अपने 200 मैच खेलने की उपलब्धि पर टॉस के दौरान कहा, ” आप इसके बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं ही जानता हूं कि मैंने इसे कैसे हासिल किया है. यह एक अच्छा अहसास है, लेकिन साथ ही यह एक नंबर है। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि बिना किसी चोट के मैं इतने लंबे समय से खेल रहा हूं.”

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए माही ने 4 हजार रन भी किये पूरे।

200 मैचों के क्लब में पहुंचने के साथ धोनी ने इस मैच में चेन्‍नई के लिए अपने 4 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इससे पहले 199 मैचों में 4568 रन बनाए है।

ये भी जानें।

  • धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में अब तक 184 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 107 मैच जीते हैं जबकि 75 हारे और एक का कोई परिणाम नहीं निकला है।
  • वह आईपीएल में 100 से अधिक मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के दो साल के लिए निलंबित रहने के दौरान धोनी ने दो सीजन तक राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम की भी कप्तानी की थी।
  • धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक तीन बार 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनाया है।
  • धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस साल 15 अगस्त को धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button