ताज़ा खबरेंभारत

किसान आंदोलन के बीच केंद्र ने ट्विटर से 1178 अकाउंट ब्लॉक करने को कहा, खालिस्तानी-पाकिस्तानी लिंक होने की है आशंका

देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने कथित तौर पर ट्विटर से किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बारे में गलत सूचना और भड़काऊ सामग्री फैलाने वाले 1178 पाकिस्तानी-खालिस्तानी अकाउंट को हटाने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक ट्विटर ने अभी तक पूरी तरह से आदेशों का पालन नहीं किया है।

बता दें कि देश में किसानों का आंदोलन 75 दिन से ज़्यादा से चल रहा है। ऐसे में 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद सरकार ने ऐसे सैकड़ों टि्वटर अकांउट्स की पहचान की है, जो किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में गलत और भड़काऊ सूचना फैला रहे हैं। इसके बाद केंद्र सरकार 1178 पाकिस्तानी-खालिस्तानी अकाउंट हटाने के लिए कहा है। लेकिन बता दे अभी इस पर टि्वटर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

‘मोदी है मौका लीजिये’, जानें किस तरह आज पीएम मोदी ने संसद में व्यंग के साथ साधा विपक्ष पर निशाना

इससे पहले 250 अकाउंट ब्लॉक करने के लिए कहा था सरकार ने।

 सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब कुछ दिनों पहले ही सरकार ने उसे 250 अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कहा था। इन अकाउंट के जरिए गलत सूचना फैलाने के साथ ही ‘किसान नरसंहार’ जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button