ताज़ा खबरें

कांग्रेस फिर से देश को पुराने दिनों में लेकर जाना चाहती है: संगारेड्डी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को किया संबोधित

तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगारेड्डी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एक समय था जब दुनिया प्रगति कर रही थी लेकिन भारत को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा दिया था. दुनिया आर्थिक प्रगति कर रही थी लेकिन भारत पॉलिसी पैरेलिसिस का शिकार था. NDA ने भारत को बहुत मुश्किल से उस दौर से बाहर निकाला है लेकिन कांग्रेस फिर से देश को पुराने दिनों में लेकर जाना चाहती है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस कहीं भी हों उनकी राजनीति के पांच निशान होते हैं- 1)झूठे वादे, 2)वोट बैंक की राजनीति, 3) माफियाओं, अपराधियों को बढ़ावा, 4)परिवारवाद और 5)भ्रष्टाचार. इन पांच निशानों से मिलकर कांग्रेस का पंजा बनता है. अब तेलंगाना में भी लोग कांग्रेस के इस पंजे को महसूस कर रहे हैं.”

 

“तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने भारत को RRR जैसी सुपरहिट फिल्म दी लेकिन आज तेलंगाना कांग्रेस ने राज्य के लोगों को RR टैक्स दे दिया है. RRR फिल्म ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया लेकिन यह RR टैक्स भारत के लिए शर्मिंदगी बढ़ रहा है. इस RR टैक्स की तेलंगाना में हर जगह चर्चा है कि तेलंगाना के उद्योगपति, ठेकेदारों को कुछ प्रतिशत RR टैक्स पिछले दरवाज़े से देना पड़ रहा है. आरोप है कि यहां कुल जितनी वसूली होती है उसका एक खास हिस्सा RR टैक्स के तौर पर काला धन दिल्ली जाता है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहले BRS ने तेलंगाना को लूटा, अब कांग्रेस वाले लूट रहे हैं. BRS ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट का इतना बड़ा घोटाला किया, जब कांग्रेस विपक्ष में थी तब इसकी जांच करने की बात कर रही थी लेकिन जैसे ही सरकार बनी कांग्रेस कालेश्वरम घोटाले की फाइलें दबाकर बैठ गई. जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उन्होंने कैश फॉर वोट मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ने दिया…”

 

“कांग्रेस, BRS दोनों अलग नहीं बल्कि दोनों एक ही भ्रष्टाचार रैकेट के सदस्य हैं. कांग्रेस, BRS का यह भ्रष्टाचार रैकेट कहां तक फैला है यह दिल्ली के शराब घोटाले से पता चलता है. दिल्ली में जिस पार्टी ने शराब घोटाला किया उसमें BRS के लोग शामिल निकले और उसी पार्टी से दिल्ली में कांग्रेस का गठबंधन है इसलिए जब इस घोटाले पर कार्रवाई हुई तो भ्रष्टाचार रैकेट के सारे सदस्य एक-दूसरे के समर्थन में आ गए.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button