ताज़ा खबरेंराजनीति

कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी

भोपाल: आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है. आज 09 मार्च को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.

 

भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा, “हाल ही में जो कांग्रेस द्वारा निणर्य लिए गए हैं, कांग्रेस जिन सिद्धांतों और नीतियों के लिए जानी जाती रही है उनसे कांग्रेस विमुख हो रही है. कांग्रेस पार्टी जनता से विमुख हो रही है. कांग्रेस को जनता से जो रिशता रखना चाहिए वे नहीं हो पा रही है. कांग्रेस ने आजादी में प्रमुख भूमिका अदा की है इसलिए उन्हें अपने उस इतिहास को याद करके काम करना चाहिए.”

 

मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “दुर्भाग्य से कांग्रेस नेतृत्व देश की सेवा में काम करने वाले ऐसे अच्छे लोगों की अनदेखी कर रहा है. कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति ऐसे माहौल में काम क्यों करना चाहेगा?”

 

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, “मध्य प्रदेश में हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं…कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हो गए हैं.”

 

लोकसभा के चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. बीजेपी ने तो अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. राजनीतिक पार्टियां अपना अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. पचौरी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं. वो राज्यसभा के सांसद भी रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button