कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में बड़ा फैसला, जातीय जनगणना को बताया जरूरी, कहा- इससे नया अध्याय शुरू होगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाति आधारित गणना और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि जातीय जनगणना जरूरी है क्योंकि इससे नया अध्याय शुरू होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म के लिए नहीं, बल्कि गरीबों के लिए काम कर रही है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 4 घंटे तक जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई. कांग्रेस की कार्य समिति ने एक निर्णय लिया है, हमारे मुख्यमंत्रियों ने भी निर्णय लिया है कि वे भी अपने राज्यों में जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाएंगे.
राहुल गांधी ने आगे कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने, हमारी जो सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और भाजपा को इसे करवाने पर भी ज़ोर डालेंगे और अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है. INDIA गठबंधन इसका समर्थन करेगी… आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अडाणी जी वाला और दूसरा सबका. जातिगत जनगणना साफ दिखाएगा कि हिंदुस्तान में कितने और कौन लोग हैं, हमें यह पता लग जाएगा कि कितने लोग हैं और धन किसके हाथ में हैं. शायद इसमें हमारी भी ग़लती है जो कि हमने पहले नहीं की लेकिन हम उसे पूरा करके दिखाएंगे.
बैठक में राहुल गांधी के अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे.






gnc appetite suppressant energy booster
References:
https://subamtv.com