ताज़ा खबरें

कर्नाटक : बेंगलुरु में खुला देश का पहला 3D प्रिंटिंग पोस्ट ऑफिस, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया उद्घाटन

कर्नाटक : बेंगलुरु में खुला देश का पहला 3D प्रिंटिंग पोस्ट ऑफिस, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया उद्घाटन

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3डी-मुद्रित डाकघर का उद्घाटन किया। यह देश का पहला 3डी-मुद्रित डाकघर है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन की जो नई तस्वीर आपने देखी, वही आज भारत की भावना है। यही वह भावना है जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है…यह सब इसलिए संभव है क्योंकि देश के पास एक ऐसा नेतृत्व है जो निर्णायक है और उसे हमारे लोगों की क्षमताओं पर भरोसा है।

कर्नाटक सर्कल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एस. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अगर थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो 25 लाख रुपये से कम में 1,000 वर्ग फुट का ढांचा तैयार किया जा सकता है। यह सामान्य निर्माण लागत का केवल 25% होगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने 12 अप्रैल 2023 को बेंगलुरु के उल्सूर बाजार में बनने वाले भारत के पहले 3D प्रिंटेड भवन पोस्ट ऑफिस के निर्माण में 3D प्रिंट तकनीक के उपयोग की तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “इस उद्देश्य के लिए प्रौद्योगिकी के नए तरीकों का उपयोग होते देखना अच्छा है.” बता दें कि 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस प्रिंटिंग के क्षेत्र में एक उभरती हुई तकनीक है, जिसके जरिए निर्माण प्रक्रिया को तेज करके और समग्र निर्माण गुणवत्ता को बढ़ाकर निर्माण के पुराने तरीकों को बदला जा सकता है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button