‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ सरकार का नहीं, बल्कि देश की जनता की इच्छा है…: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक (संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024) लोकसभा में पेश किया. इसके बाद यह बिल सदन में स्वीकृत भी हो गया. बिल के पक्ष में कुल 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े. ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ लाने की केंद्र सरकार की उत्सुकता पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ANI से बात करते हुए कहा, “ये सरकार का नहीं है बल्कि ये देश की जनता की इच्छा है. आपको और हमें कितनी बार इस बात का सामना करना पड़ता है कि हर महीने कहीं न कहीं चुनाव होता है, हर महीने कहीं न कहीं आचार संहिता लागू होती है…”
सिंधिया ने कहा, लोगों की आशा और इच्छा है कि पैसे की इस बर्बादी को रोका जाए… प्रधानमंत्री देश की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं. चाहे धारा 370 हटाने का मामला हो, चाहे ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ का मामला हो, चाहे संसद में महिला आरक्षण का मामला हो या फिर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का मामला हो. प्रधानमंत्री ऐसी नींव रख रहे हैं कि आने वाली कई पीढ़ियां इस कार्यकाल को याद रखेंगी. देश को एक मोड़ से तेजी से आगे ले जाने की विचारधारा पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण बनी रहेगी.”
EVM पर उठाए जा रहे सवाल पर बोले सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “EVM को लेकर जो कांग्रेस सवाल उठा रही है तो कांग्रेस को समाजवादी पार्टी और टीएमसी की प्रतिक्रिया देखनी चाहिए. कांग्रेस को यह कब समझ आएगा कि उसने जो रास्ता अपनाया है वह राह न देश की जनता चाहती है और वो राह न ही विपक्ष के गठबंधन के साथी चाहते हैं. अब कांग्रेस की ये हालत हो गई है कि न सिर्फ देश की जनता ने उनका साथ छोड़ दिया है बल्कि INDI गठबंधन के साथी भी उनका हाथ छोड़ रहे हैं और उनका साथ छोड़ रहे हैं. हमें और आपको कांग्रेस को कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश की जनता कांग्रेस को कह रही है, हरियाणा, महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस को कह दिया. INDI गठबंधन के भीतर पार्टियां कांग्रेस से कह रही हैं कि ‘अब तो जाग जाओ, कुंभकरण की नींद से’.”






powerlifting supplements stacks
References:
https://gitlab.rails365.net