ताज़ा खबरें

“ये सरकार का नहीं है बल्कि ये देश की जनता की इच्छा है” वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

“ये सरकार का नहीं है बल्कि ये देश की जनता की इच्छा है” वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 

देश में इन दिनों ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर बहस छिड़ी हुई है, बीते दिन केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन के बिल को भी लोकसभा में पेश किया था। जहाँ इस बिल के पक्ष में करीब 269 वोट पड़े थे। ऐसे पक्ष और विपक्ष के सभी नेता इस बिल पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बयान जारी किया।

एक राष्ट्र एक चुनाव’ लाने की केंद्र सरकार की उत्सुकता पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा, “ये सरकार का नहीं है बल्कि ये देश की जनता की इच्छा है। आपको और हमें कितनी बार इस बात का सामना करना पड़ता है कि हर महीने कहीं न कहीं चुनाव होता है, हर महीने कहीं न कहीं आचार संहिता लागू होती है… लोगों की आशा और इच्छा है कि पैसे की इस बर्बादी को रोका जाए…”

 

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री देश की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। चाहे धारा 370 हटाने का मामला हो, चाहे ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ का मामला हो, चाहे संसद में महिला आरक्षण का मामला हो या फिर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का मामला हो। प्रधानमंत्री ऐसी नींव रख रहे हैं कि आने वाली कई पीढ़ियां इस कार्यकाल को याद रखेंगी। देश को एक मोड़ से तेजी से आगे ले जाने की विचारधारा पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण बनी रहेगी।”

 

कांग्रेस के EVM मुद्दे पर भी निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “EVM को लेकर जो कांग्रेस सवाल उठा रही है तो कांग्रेस को समाजवादी पार्टी और टीएमसी की प्रतिक्रिया देखनी चाहिए। कांग्रेस को यह कब समझ आएगा कि उसने जो रास्ता अपनाया है वह राह न देश की जनता चाहती है और वो राह न ही विपक्ष के गठबंधन के साथी चाहते हैं। अब कांग्रेस की ये हालत हो गई है कि न सिर्फ देश की जनता ने उनका साथ छोड़ दिया है बल्कि INDI गठबंधन के साथी भी उनका हाथ छोड़ रहे हैं और उनका साथ छोड़ रहे हैं। हमें और आपको कांग्रेस को कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश की जनता कांग्रेस को कह रही है, हरियाणा, महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस को कह दिया। INDI गठबंधन के भीतर पार्टियां कांग्रेस से कह रही हैं कि ‘अब तो जाग जाओ, कुंभकरण की नींद से’।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button