ताज़ा खबरें

एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, 31 जुलाई तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा

एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, 31 जुलाई तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा

 

संसद में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई। इसके बाद अब 31 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गत 20 जुलाई से शुरू संसद का मानसून सत्र में पिछले 6 दिनों से हंगामे के कारण दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हो सका है। मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्य़सभा को बार-बार स्थगित करना पड़ रहा है. वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि वह विपक्ष की मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर राजी है.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा, वे (विपक्ष) शांतिपूर्ण ढंग से चर्चा में भाग नहीं लेते और संसद में किसी भी विधेयक को पारित करने में सहयोग नहीं करते। हम उनसे रचनात्मक सुझाव लेने को तैयार हैं, लेकिन वे अचानक अविश्वास प्रस्ताव ले आये. जब भी जरूरत होगी हम अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और चूंकि हमारे पास संख्या है, इसलिए हमें कोई समस्या नहीं है। अगर वे चाहते हैं कि (मणिपुर के संबंध में) सच्चाई सामने आए, तो इस (संसद) से बेहतर कोई मंच नहीं है।

इससे पहले सदन के पटल पर रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक चल रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button