दिल्ली: मालवीय नगर में 25 वर्षीय युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की टीम
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आरही है। यहाँ मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शव के पास से एक लोहे की रॉड मिली। इस मामले की जांच करन रहीं डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है।
हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। आगे की जांच जारी है: डीसीपी साउथ चंदन चौधरी pic.twitter.com/YSWBAQv7ha
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2023
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि घटना पार्क के अंदर की है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके शव के पास एक रॉड भी मिली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। आज दो घटनाएं हुईं- डाबरी में एक लड़की को गोली मार दी गई और दूसरी घटना अरबिंदो कॉलेज के पास हुई जहां एक अन्य महिला की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बैठक बुलाई जाए। डीसीडब्ल्यू इन घटनाओं का संज्ञान ले रहा है और हम इसके लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।