ताज़ा खबरेंभारत

उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 70 वर्ष के थे राहत इंदौरी

मशहूर शायर राहत इंदौरी का (आज 11 अगस्त) मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राहत इंदौरी की उम्र केवल 70 वर्ष थी. गैरतलब है कि कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इंदौर के कलेक्टर ने उनके निधन की पुष्टि की है. राहत इंदौरी अपने चाहने वालों के बीच ‘राहत साहब’ के नाम से जाने जाते है।

राहत इंदौरी का यूं ‘जाना’ साहित्‍य जगत खासकर उर्दू शायरी की दुनिया के लिए बड़ा नुक्सान है . आज उनके इस निधन कि खबर से पूरा देश सदमे में है। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया, “कोविड-19 से संक्रमित इंदौरी का अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने बताया कि इंदौरी हृदय रोग, किडनी रोग और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियों से पहले से ही पीड़ित थे.

वहीं कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर खुद दी थी।

अब उनके निधन के बाद उनके चाहने वाले उन्हें याद कर अपना शोक व्यक्त कर रहे है।

https://twitter.com/WaseemA75747647/status/1293182335391682561

https://twitter.com/ashish_nishuu/status/1293182334292733959

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button