ताज़ा खबरें

उदित नारायण का वायरल वीडियो बना विवाद का कारण, फैन को जबरदस्ती किस करने पर हुई ट्रोलिंग

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उदित नारायण को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो एक लाइव इवेंट का बताया जा रहा है, जहां उदित नारायण की परफॉर्मेंस के दौरान उनकी एक महिला फैन उनके पास स्टेज के पास आकर अपने कैमरे से तस्वीर लेती है कि तभी इस बीच महिला ने उनके गालों को किस किया जिसके बाद उदित नारायण ने महिला के लिप्स पर किस कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि उदित नारायण कई महिलाओं से घिरे हुए हैं और वह उन्हें गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भारी आलोचना

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नारायण को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इसे अनुचित और असभ्य व्यवहार बताया, तो कुछ ने इसे “सेलिब्रिटी पावर का दुरुपयोग” करार दिया।

एक यूजर ने लिखा,
“उदित नारायण जैसे लोग अपनी उम्र और प्रतिष्ठा का सम्मान क्यों नहीं करते?”

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,
“अगर यही हरकत किसी युवा सिंगर ने की होती, तो अब तक FIR दर्ज हो चुकी होती!”

उदित नारायण ने दी सफाई

मामले के बढ़ते विवाद को देखते हुए उदित नारायण ने भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह सब मजाकिया अंदाज में हुआ और किसी को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा अपने फैंस के प्रति प्यार और सम्मान दिखाते हैं।

पहले भी विवादों में आ चुके हैं उदित नारायण

यह पहली बार नहीं है जब उदित नारायण किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले भी वह अपनी निजी जिंदगी और बयानबाजी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। हालांकि, इस बार मामला काफी गंभीर दिख रहा है, क्योंकि इसमें महिला फैन की सहमति पर सवाल उठ रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button