ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

उत्तराखंड : MLA सेक्स स्कैंडल मामले से एक ऑडियो वायरल, पीड़िता के खिलाफ बयान देने के लिए बना रहा था दबाव

MLA सेक्स स्कैंडल मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद महेश नेगी एक बार फिर सवालों के घेर में हैं.

दरअसल बुधवार शाम को वायरल हुए इस ऑडियो में विधायक एक पुलिस कर्मी पर पीड़िता के खिलाफ बयान देने के लिए धमकाते हुए दबाव बना आ रहा है। कॉल करने वाला खुद को हरिद्वार में तैनात पुलिसकर्मी बता रहा है।

व्यक्ति (जिसने कॉल उठाया) उसने बताया कि जब वह कुछ दिन पहले हरिद्वार में था, तो विधायक के सुरक्षा गार्ड ने उसे जबरन बुलाया और उसे देहरादून के एमएलए हॉस्टल में ले गया, जहां उस पर महिला के खिलाफ बयान देने का दबाव डाला गया।

पुलिस कर्मी का कहना है कि उन्हें अदालत में बयान देने के लिए धमकाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मृत्यु होती है तो कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़े : कल्पना चावला के नाम पर रखा गया अमेरिकी में अंतरिक्षयान का नाम

देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने इस मामले में पूछे जाने पर कहा कि इस मामले में बयान दोहराया जा सकता है।
जोशी ने कहा, “यदि दोनों बयानों में कोई विरोधाभास पाया जाता है, तो एक पॉलीग्राफ परीक्षण किया जाएगा। इस मामले में आने वाले सभी सबूतों की जांच की जा रही है।

सेक्स स्कैंडल उस वक़्त का है जब एक महिला ने पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने कहा था कि एक भाजपा विधायक ने उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। उसने यह भी दावा किया था कि उसकी बेटी के डीएनए नमूने का विधायक के साथ मिलान होना चाहिए क्योंकि यह उसके पति से मेल नहीं खाता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button