उत्तर प्रदेश बढ़ती ठिठुरन के चलते स्कूलों में हुई छुट्टियां, 12वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश बढ़ती ठिठुरन के चलते स्कूलों में हुई छुट्टियां, 12वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में सर्दी के कहर के कारण कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों की छुट्टियां कर दी गयी हैं। शीतलहर और अत्यधिक ठंड के चलते छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस छुट्टी की घोषणा की। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों जैसे आगरा, मेरठ, नोएडा, और गाजियाबाद में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को विशेष अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
प्राइमरी स्कूलों में 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हुई थीं। शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश के लिए विद्यार्थियों को अच्छा-खासा होमवर्क भी दिया है। उधर, मौसम के तेवरों को देखते हुए डॉक्टर बच्चों को लेकर खास एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से 12 वीं के बच्चों के प्री बोर्ड, प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षाओं के चलते स्कूल खुले रहेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। इसकी वजह पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी है। वहां से होकर आ रही हवा ने गलन बढ़ा दी है। शीतलहर की वजह से 31 दिसंबर को माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।






water retention from steroids
References:
http://www.besolife.com