IPL 2023खेल

MI vs PBKS: ईशान और सूर्या की जोड़ी ने तोड़ी पंजाब किंग्स की कमर, MI ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 47वें मुकाबले में आज बुधवार 3 मई को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. 215 रनों का बड़ा लक्ष्य मुंबई ने महज 19 ओवर में ही चेज़ कर लिया. यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था.

 

पहले बल्लेबाजी करने आए पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मुंबई के सामने 214 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. पंजाब की ओर से लियाम लिविंगस्टन ने नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए जितेश शर्मा ने भी 49 रन जोड़े.

 

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई कि शुरूआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गए जिसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने कमाल कर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकिय पारी खेलते हुए टीम के लिए 115 रनों की साझेदारी की. ईशान ने 75 रनों की पारी खेली वहीं सूर्यकुमार यादव ने इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में 66 रन जोड़े.

 

मुंबई को जीत की दहलीज पर तिलक वर्मा ने पहुंचाया. ईशान और सूर्यकुमार के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए और टीम को 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर 6 मारकर जीत दिला दी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button