ताज़ा खबरें

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वहीं उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की.

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने कहा, “इंडोनेशिया भारत को अपना बहुत अच्छा मित्र मानता है. भारत पहला देश जिसने हमारी स्वतंत्रता को मान्यता दी, स्वतंत्रता के लिए हमारे संघर्ष में हमारा समर्थन किया, हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत ने हमारी मदद के लिए क्या किया. मैं आज बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं…मुझे दोगुना सम्मानित महसूस हो रहा है क्योंकि कल मैं आपके गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बनूंगा… मैं भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग, घनिष्ठ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं. यह मेरा दृढ़ संकल्प है.”

 

प्रबोवो सुबियांटो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं. अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद से उनकी यह पहली भारत यात्रा है. इससे पहले दिन में, प्रबोवो सुबियांटो का नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. औपचारिक स्वागत यात्रा के महत्व को दर्शाता है और भारत और इंडोनेशिया के बीच बेहतर कूटनीतिक चर्चाओं के लिए मंच तैयार करता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button