ताज़ा खबरेंराजनीति

इंजन में खराबी के कारण राहुल गांधी को लौटना पड़ा दिल्ली, ट्वीट किया वीडियो

2019 लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवे चरण का प्रचार करने जा रहे राहुल गांधी को बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पटना, बिहार तक की विशेष उड़ान को इंजन की परेशानी के कारण शुक्रवार को दिल्ली की ओर वापस मोड़ना पड़ा.

गांधी द्वारा किए गए ट्वीट के साथ पोस्ट किए गए एक वीडियो में पायलट को छोटे विमान में और राहुल गांधी और अन्य नेताओं को केबिन में बैठे हुए देखा जा सकता है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी,“आज पटना के लिए हमारी उड़ान के दौरान इंजन की खराबी के चलते हम दिल्ली लौटने के लिए मजबूर हैं. समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट) में आज की बैठकें देर से शुरू होंगी. असुविधा के लिए माफी चाहते हैं.”

ALSO READ: चुनाव 2019: पीएम मोदी ने वाराणसी से नामांकन किया दाखिल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके विमान में खराबी का मतलब है कि बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में उनकी चुनावी रैलियों में देरी होगी। उनके ट्वीट के बाद सिविल एविएशन महानिदेशालय ने जांच शुरू कर दी है.

समस्या तब हुई जब राहुल गांधी समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट) में जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button