ताज़ा खबरें

‘आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इसबार BJD जाएगी और BJP आएगी’: ओडिशा में बोले पीएम मोदी

ओडिशा: ओडिशा के नबरंगपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इसबार BJD जाएगी और BJP आएगी. ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी. ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा. कोई बाहर वाला नहीं बनेगा.”

 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी जहां पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “कल ओडिशा भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है और इसके लिए ओडिशा भाजपा के सभी लोग बधाई के पात्र हैं. भाजपा के संकल्प पत्र में ओडिशा के तेज विकास, आपके सपनों को पूरा करने की इच्छा शक्ति है. ओडिशा की महिलाओं के लिए जो सुभद्रा योजना लाए हैं, वो अद्भुत है. ये योजना यहां की महिलाओं की जिंदगी बदल देगी.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ओडिशा के लोगों में दम भी है और जज्बा भी है, लेकिन मुझे ये देखकर दुख होता है कि BJD सरकार ने आपको सही अवसर नहीं दिए. मोदी जो योजनाएं बनाता है, उनको BJD सरकार ने लागू नहीं होने दिया. जो लागू हुईं, उनमें BJD ने अपने भ्रष्टाचार का ठप्पा लगा दिया.” पीएम ने आगे कहा, “आपके पड़ोस में ही छत्तीसगढ़ है, वहां 15 साल भाजपा की सरकार रही, हाल ही में प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को भारी बहुमत से चुन लिया. आज छत्तीसगढ़ की सरकार को एक आदिवासी बेटा चला रहा है. भाजपा, छत्तीसगढ़ को संवार रही है.”

 

BJD 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है… एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए, पांच साल में हम ओडिशा को नंबर वन बना देंगे. भाजपा आपकी हर समस्या का समाधान करेगी. भाजपा के लिए आपका कल्याण ही सर्वोपरि है: PM Modi

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button