ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

आप के राघव चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र के नतीजों को अदालत में दी चुनौती

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और कार्यकारी सदस्य राघव चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र के नतीजों को अदालत में चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने चुनावों से पहले अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमों को सार्वजानिक नहीं किया था.

दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अपनी चुनाव याचिका में, चड्ढा ने आरोप लगाया है कि बिधूड़ी ने इस तथ्य को छिपाया कि “बिहार के काजी मोहम्मदपुर पुलिस स्टेशन में पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिधूड़ी ने अपनी आय और अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने आश्रित (2013-14 में दोनों को ’NIL’ घोषित करते हुए) की आय को लेकर झूठ बोला है.

ALSO READ: राहुल गांधी के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस महासचिव पद से दिया इस्तीफा

चड्ढा ने अदालत से अब बिधुड़ी के चुनाव को शून्य घोषित करने और दूसरे सबसे अधिक वोटों को पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव सौंपने का आग्रह किया है – इस मामले में, चड्ढा खुद.अदालत में मामला शुक्रवार तक उठाए जाने की संभावना है.

57 वर्षीय बिधुड़ी को सीट पर कुल 12,14,222 मतों में से 6,87,014 वोट मिले, जबकि चड्ढा केवल 3,19,971 के साथ दूसरे नंबर पर रहे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button