ताज़ा खबरेंभारत

आजादी के मतवाले शहीद भगत सिंह की जयंती आज, पीएम समेत देश ने ऐसे किया उन्हें याद

भारत देश को अंग्रेज़ों से आज़ादी दिलाने में भारत माँ के कई सपूतों ने अपनी जान न्योछावर कर दी थी। उन्हीं में से एक आजादी के मतवाले शहीद भगत सिंह की आज जयंती है।

भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था। यह स्थान पर पाकिस्तान का हिस्सा है। उनके अंदर क्रांतिकारी होने के लक्षण 14 वर्ष की उम्र से ही दिखने लगे थे। 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह को अंदर से झकझोर दिया। जिसके बाद भगत सिंह ने लाहौर के नेशनल कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी और 1920 में महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन में शामिल हो गए।

वैसे तो भगत सिंह महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे अहिंसा आंदोलन और भारतीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य थे। लेकिन जब 1921 में हुए चौरा-चौरा हत्याकांड के बाद गांधीजी ने हिंसा में शामिल सत्याग्रहियों का साथ नहीं दिया तो भगत सिंह का गांधी जी से मतभेद हो गया। इसके बाद अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में बने गदर दल में शामिल हो गए।

9 अगस्त, 1925 को सरकारी खजाने को लूटने की घटना में भी भगत सिंह की अहम भूमिका थी। इतिहास में तो ये काण्ड काकोरी कांड से जाना जाता है जिसमें रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद जैसे कई क्रांतिकारी शामिल थे।

17 दिसंबर 1928 को भगत सिंह ने राजगुरु के साथ मिलकर लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक रहे अंग्रेज अधिकाकी जेपी सांडर्स की हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली के सभागार में बम और पर्चे भी फेंके थे।

आज़ादी के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले भगत सिंह को लाहौर षड़यंत्र केस में सुखदेव और राजगुरू के साथ फांसी की सजा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास दिया गया। 23 मार्च, 1931 की शाम सात बजे सुखदेव और राजगुरू के साथ भगत सिंह ने देश के लिए हस्ते हस्ते कुर्बानी दे दी। आज भी देश के दिल में भगत सिंह अमर और अजर है।

देश में क्रांति लाने के मजबूत इरादों से अंग्रेजों के शासन को झकझोर कर रख देने वाले क्रांतिकारी भगतसिंह को आज भी पूरा देश याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य बड़े राजनेताओं, राजनीतिक दलों और मशहूर हस्तियों ने भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद किया और अपनी श्रद्धांजलि दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button