ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

आजम खान को बर्खास्त करने के लिए स्पीकर से अनुरोध करेंगे: खान की अभद्र टिप्पणी पर रमा देवी

भाजपा सांसद रमा देवी ने सपा सांसद आजम खान की उनके खिलाफ अपमानजनक और कामुक टिप्पणी की निंदा की और कहा कि वह सदन के अध्यक्ष से उन्हें खारिज करने का अनुरोध करेंगी.

“हर किसी को संसद में कुर्सी पर बैठे व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। मैंने आजम खान को इस तरह की टिप्पणी करने से रोकने की कोशिश की लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे. सभी जानते हैं कि आज़म खान महिलाओं का अपमान करते हैं. हम सब जानते हैं कि उन्होंने जयाप्रदा जी के बारे में क्या कहा था. उन्हें लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है, मैं स्पीकर से उन्हें खारिज करने का अनुरोध करूंगी या उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान द्वारा स्पीकर की कुर्सी पर विराजमान रमा देवी पर की गयी अभद्र टिप्पणी से सदन में बवाल मच गया.

सदन में बोलते हुए आजम खान ने स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं रमा देवी से कहा,”आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं.”

भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम खान की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा,”यह बात करने का सही तरीका नहीं है, कृपया इस बयान को सदन के रिकॉर्ड से हटा दीजिये.” इसके बाद आजम खान ने सफाई देते हुए कहा,”आप बहुत सम्मानित हैं, आप मेरी बहन की तरह हैं.”

रमा देवी ने आजम खान के शब्दों को संसद की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया.

ALSO READ: अहमदाबाद: रिहायशी ईमारत में लगी आग, 2 की हालत गंभीर

भाजपा की ओर से माफी की मांग उठने पर आजम खान ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ भी ऐसा बोला हो जो सदन की कार्यवाही के लिए गलत हो तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. इसके बाद आजम खान सदन यह कहते हुए सदन छोड़कर चले गए कि बेइज्जती होने के बाद अब सदन में कुछ कहना का मतलब नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी के लगातार प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उनके बचाव में खड़े हुए और उन्होंने कहा कि आजम खान ने कुछ भी ऐसा नहीं बोला जिससे पीठ की गरिमा को ठेस पहुंची हो. “मुझे नहीं लगता कि आजम खान जी का मतलब कुर्सी (राम देवी) के प्रति कोई अनादर था. ये (बीजेपी सांसद) लोग इतने असभ्य हैं, ऊंगली उठाने वाले ये लोग होते कौन हैं?” जिसके बाद अखिलेश और भाजपा के सांसदों के बीच तीखी बहस हुई.

तीखी बहस के बाद अखिलेश यादव भी सदन छोड़कर चले गए.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button