आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

आज से आईपीएल में बरसेंगे ‘असली चौके-छक्के’, क्रिस गेल को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह

आज आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की भिड़त कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी. गौर करने वाली बात ये है कि 6 मैचों में से 5 में किंग्स इलेवन पंजाब ने भारी हार का सामना किया है जिसकी वजह से उनके हौसले पस्त हैं. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब की टीम को ये मैच हर हाल में जीतना होगा. ऐसे में अब सबकी निगाहें पंजाब की टीम में बड़े बदलाव की और हैं खासतौर पर सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल पर। गौरतलब है कि क्रिस गेल वो हैं बल्लेबाज़ जिन्हें अब तक एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला है.

प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है जगह।

बता दे गेल का पिछले मैच में भी खेलना तय था. लेकिन फूड प्वाइजनिंग की वजह से वो मैच से बाहर थे. ये बात खुद पंजाब के हेड कोच अनिल कुंबले ने बताई थी। ऐसे में आज अगर वो फिट रहते हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। लेकिन गेल का बल्ला चलेगा या नहीं इस बात की फिलहाल कोई गारंटी नहीं है। दरअसल वो जनवरी के बाद से कॉम्पिटेटिव क्रिकेट से बाहर हैं। निजी वजहों के चलते उन्होंने कैरिबियन क्रिकेट लीग से नाम वापस ले लिया था और तो और वो आखिरी बार वो बांग्लादेश प्रीमियर लीग में दिखे थे।

जानें क्यों आईपीएल के किंग है गेल।

ये तो सब जानते है कि गेल आईपीएल के किंग हैं. उनके नाम एक नहीं कई रिकॉर्ड है.

सबसे ज्यादा छक्के- 326
सबसे बड़ा स्कोर- 175*
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के- 17
सबसे ज्यादा शतक- 6
सबसे तेज शतक- 30 गेंद

पंजाब इसीलिए ज़रुरत है ‘गेल के खेल’ की।

बता दे किंग्स इलेनवन की मुश्किलें बढ़ती जा रही. लगातार हार के चलते पंजाब की टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. पंजाब की टीम अब तक सिर्फ एक मैच जीत सकी है. 6 में से 5 मैचों में हार के बाद पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है. आखिरी 4 में पहुंचने के लिए उन्हें बाकी बचे सारे मैच जीतने होंगे.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button