ताज़ा खबरें

आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे इमरान खान, पाकिस्तान के राजनीतिक संकट पर अहम बिंदु

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त अपनी किस्मत के भरोसे है और वह भी एक तार से लटकी हुई है. इमरान खान लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह उनकी कुर्सी बच जाए पर विपक्ष की ओर से लगातार प्रधानमंत्री पद छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है.
जहां इमरान खान ने कथित तौर पर अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने की शर्त पर विधानसभा भंग करने की पेशकश की, वहीं सभी की निगाहें राष्ट्र के नाम उनके संबोधन पर होंगी जहां वह एक बड़ी घोषणा कर सकते हैं.

 

पाकिस्तान के राजनीतिक संकट पर अहम बिंदु

 

  1. इमरान खान को अपनी सरकार गिराने के प्रयास को विफल करने के लिए 342 में से 172 वोटों की जरूरत है.

 

  1. इमरान के सहयोगी अभी भी उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं और सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के भीतर से लगभग दो दर्जन सांसदों ने विद्रोह कर दिया है.

 

  1. पीटीआई के प्रमुख सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम) ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ समझौता किया है.

 

  1. इमरान खान के की सरकार के पास 164 MNA (नेशनल असेंबली के सदस्य) बचे हैं.

 

  1. इमरान खान ने कथित तौर पर कहा है कि अगर विपक्ष उनके सुझाव से सहमत नहीं है, तो वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं.

 

  1. अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button