आईपीएल 2023: लखनऊ और मुंबई टीमों की भिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023: लखनऊ और मुंबई टीमों की भिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आईपीएल सत्र 2023 का 63वं मुक़ाबला आज यानी मंगलवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुक़ाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न दोनों के बीच यह पहला मुकाबला खेला जाएगा।
बता दें कि आईपीएल 16 में दोनों ही टीमें 12-12 मैच खेल चुकी हैं। इसमें मुंबई 7 जीत और 14 प्वाइंटस के साथ तीसरे और लखनऊ 6 जीत और एक बेनतीजा मैच के साथ 13 प्वाइंटस हासिल कर प्वाइंटस टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद है। इस मैच के जरिए दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने का प्रयास करेंगी ।
इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, प्रेरक मांकड़, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, यश ठाकुर
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय






Such a valuable resource. Stay with wontumi tv today — Ghanaian TV with sports and news. HD streaming with low latency. studio discussions, program schedule, replays. Including today’s schedule. works great on mobile and desktop.