आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2020 : मुंबई इंडियंस का आज सामना करेगी राजस्थान रॉयल्स, जानें दोनों टीमों की तैयारी

IPL के 13वें संस्करण के 20वें मैच में आज, चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आज यहां शेख जायेद स्टेडियम में पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। गौरतलब है कि मुंबई को अपने पिछले मैच में जीत मिली थी जबकि राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था। इधर मुंबई इंडियंस कि बात करे तो मुंबई को पांच मैचों में तीन जीत और दो हार मिली हैं। राजस्थान का यह पांचवां मैच होगा और अभी तक खेले गए चार मैचों में उसे दो में जीत और दो में हार मिली है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच के पहले कही ये बात।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, “टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत के बाद पिछले दो मैच हमारी योजना के मुताबिक नहीं रहे. लेकिन मेरा मानना है कि टी20 क्रिकेट में ऐसा होता रहता है. उम्मीद है कि मैं कल रन बनाऊंगा. पिछले दोनों मैचों में मैं नाकाम रहा था, ऐसे में कल मैं रन बना सकता हूं.”

स्मिथ ने आगे कहा कि हम देखेंगे कि कल के मैच के लिए टीम में क्या बदलाव किए जा सकते हैं और कौन से खिलाड़ी हमारी योजनाओं के मुताबिक होगें. हम मुंबई को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेंगे.

देखें इस मैच के पहले कितना तैयार है दोनों टीमें।

राजस्थान रॉयल्स – 

मुंबई इंडियंस –

जानें संभावित टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बाउल्ट।

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मारकंडे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button