“अरविन्द केजरीवाल सदी का सबसे बड़ा धूर्त” नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर’ वाली अपील पर कवि कुमार विश्वास ने किया तंज

“अरविन्द केजरीवाल सदी का सबसे बड़ा धूर्त” नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर वाली अपील पर कवि कुमार विश्वास ने किया तंज
आज यानी बुधवार को मशहूर कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सदी का सबसे बड़ा धूर्त बताया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर केजरीवाल को धूर्त बताया है। विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा कि” दोनों भाजपा और कांग्रेस सदी के सबसे बड़े धूर्त से फ़ालतू ही तर्क कर रहे हैं।उसे पता है कि अल्पसंख्यक वोटबैंक में तो अखिलेश-ममता-नीतीश, आधा दर्जन दावेदार हैं, 82% हिंदू वोटबैंक से आधा भी फँसा लो तो बाक़ी अल्पसंख्यक तो दुत्कारने पर भी मोदी विरोध में मजबूरी में वोट देंगे ही ”
दोनों @BJP4Delhi और @INCIndia सदी के सबसे बड़े धूर्त से फ़ालतू ही तर्क कर रहे हैं।उसे पता है कि अल्पसंख्यक वोटबैंक में तो अखिलेश-ममता-नीतीश, आधा दर्जन दावेदार हैं, 82% हिंदू वोटबैंक से आधा भी फँसा लो तो बाक़ी अल्पसंख्यक तो दुत्कारने पर भी मोदी विरोध में मजबूरी में वोट देंगे ही👌
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 26, 2022
दरअसल, आज सुबह दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि भारतीय करेंसी में अब महात्मा गांधी के साथ-साथ भगवन गणेश-लक्ष्मी की भी तस्वीर हो। उनके द्वारा की गयी इसी अपील को लेकर कवि कुमार विश्वास ने यह तंज किया है।
बता दें सीएम अरविन्द केजरीवाल की मांग को लेकर केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा न सीएम अरविन्द केजरीवाल की मांग पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘यह यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है’ और वह हिन्दू बनने का ‘प्रयास’ कर रहे हैं। यहां उनका पाखंड नजर आता है क्योंकि हाल ही में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दीवाली पर पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘कल तक जो लोग दीपावली मनाने पर जेल में डालने की धमकी दे रहे थे, राम मंदिर को नकार रहे थे, स्वस्तिक और कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान कर थे वो आज कलयुग के कालनेमी बनकर राम-राम और लक्ष्मी गणेश का गान कर रहे हैं, यह यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है।”
कल तक जो लोग दीपावली मनाने पर जेल में डालने की धमकी दे रहे थे, राम मंदिर को नकार रहे थे, स्वस्तिक और कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान कर थे वो आज कलयुग के कालनेमी बनकर राम-राम और लक्ष्मी गणेश का गान कर रहे हैं, यह यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है। pic.twitter.com/s8DpnRlVKy
— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 26, 2022





