अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, को-एक्ट्रेस के साथ होटल में छेड़छाड़ का आरोप

फिल्म ‘रन’ में अपने ‘कौवा बिरयानी’ वाले सीन से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता विजय राज को आज पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर विजय राज पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का आरोप है जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
अभिनेता विजय राज (फाइल फोटो) को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है: अतुल कुलकर्णी, एडिशनल SP गोंदिया #महाराष्ट्र @DGPMaharashtra pic.twitter.com/M7Agn8CLrb
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 3, 2020
को-एक्ट्रेस के साथ होटल में छेड़छाड़ का आरोप।
फिलहाल जुटी जानकारी के मुताबिक विजय राज अपनी टीम के साथ बालाघाट में थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित रूप से विजय ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है।
ये भी पढ़े : वियना में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में ऑस्ट्रियन दूतावास 11 नवंबर तक के लिए बंद
अब एक्टर पर आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दे सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस ने आज सुबह ही अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले भी हो चुके हैं विजय राज।
गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता को 2005 में भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उस समय दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।






wachstumshormon hgh kaufen
References:
git.poly.zone
buysteroidsonline
References:
http://git.jetplasma-oa.com/antonettaculbe