ताज़ा खबरेंभारत

अब आप भी पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए दे सकते हैं सुझाव, जानिए कैसे !

जैसा कि भारत 15 अगस्त को अपना 73 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है, हर साल की ही तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष भाषण होगा.

इस बार ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी कुछ अलग सोच रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने भाषण के संबंध में लोगों से शुक्रवार को सुझाव मांगे हैं.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ” मुझे अपने 15 अगस्त के भाषण में आप सभी के बहुमूल्य सुझावों को शामिल करने में खुशी होगी.

उन्होंने लोगों से सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि लाल किले की प्राचीर से 130 करोड़ भारतीय आपके विचार सुनेंगे. पीएम मोदी ने कहा, ”आप नमो एप पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम में अपना सुझाव दें. ”

ALSO READ: मॉब लिंचिंग का एक और मामला आया सामने, बिहार में मवेशी चोरी के आरोप में 3 की हत्या

उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें और आप अपने विचार कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं.

या

कोई भी NaMo ऐप डाउनलोड कर सकता है और ओपन फॉर्म भर सकता है.

यहां देखें पीएम मोदी के 2018 I-day भाषण की झलक:

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button