ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह का 60 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: टीवी के मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है. टीवी से ओटीटी तक अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह ने आज अपनी अंतिम सांस ली. भिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

 

ऋतुराज को 19 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर पिछले काफी समय से बीमार थे. वह अग्राशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे. एक्टर की अच्छे दोस्त अमित बहन ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और दुख जताया है.

वहीं इस खबर के बाद मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और लिखा, “मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ऋतुराज का निधन हो गया. हम एक ही इमारत में रहते थे, वे एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे. एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button