‘आपने सनातन परंपरा तोड़कर अच्छा नहीं किया’: संसद में बोले अखिलेश यादव
नई दिल्ली: आज संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर सवाले उठाते हुए कहा, ‘मैं सरकार से ये कहना चाहता हूं कि सतयुग से कलयुग तक ये सनातन परंपरा रही है कि संत, महात्मा मुहूर्त के हिसाब से शाही स्नान करते हैं. लेकिन भाजपा के राज में ये परंपरा टूट गई और हादसे को छिपाकर ये आदेश दिया गया कि अखाड़े शाही स्नान करने जाएं. ये सनातन परंपरा तोड़कर अच्छा नहीं किया गया.’
संसद में अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई दुखत घटना पर बीजेपी को घेरा और कहा, ‘कुंभ का आयोजन सदियों से होता आया है. 144 साल बाद महाकुंभ होने जा रहा है, उसका इतना प्रचार किया गया कि सरकार ने 100 करोड़ लोगों के आने का इंतजाम किया गया है. अगर ये बात गलत है तो मैं रिजाइन आपको देना चाहता हूं. जहां तक मेरी समझ और जानकारी कहती है कि जो ज्योतिष संबंधी चीजों को की समझते होंगे कि वो ये स्वीकार करते होंगे कि जो भी कुंभ होता होगा 144 साल बाद ही होता होगा. लेकिन ये कहा गया कि नक्षत्र ऐसे हैं.. मैं सरकार से ये कहना चाहता हूं कि सतयुग से कलयुग तक ये सनातन परंपरा रही है कि संत, महात्मा मुहूर्त के हिसाब से शाही स्नान करते हैं. लेकिन भाजपा के राज में ये परंपरा टूट गई और हादसे को छिपाकर ये आदेश दिया गया कि अखाड़े शाही स्नान करने जाएं. ये सनातन परंपरा तोड़कर अच्छा नहीं किया गया.’
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जब पता चला कि कुछ लोगों की जान चली गई है, उनके शव शवगृह और अस्पताल में पड़े हैं, तो सरकार ने अपने सरकारी हेलीकॉप्टर में फूल भरकर पुष्प वर्षा की. यह कैसी सनातनी परंपरा है? भगवान जाने कितने चप्पल, कपड़े और साड़ियां पड़ी थीं और उन सबको जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली से उठवाया गया. कोई नहीं जानता कि उन्हें कहां फेंका गया. सब कुछ छिपाने के लिए, सुनने में आ रहा है कि कुछ दबाव और कुछ मीठा भी दिया जा रहा है ताकि उनकी खबर बाहर न आए…”
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त नहीं की. जब देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की, तो 17 घंटे बाद (राज्य) सरकार ने इसे स्वीकार किया. ये वो लोग हैं जो आज भी सच्चाई को स्वीकार नहीं कर सकते…”
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा जितना अन्याय करेगी, आम आदमी पार्टी उतनी ही मजबूत होगी. जनता आम आदमी पार्टी के साथ है. यह कोई नई बात नहीं है, चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है… अयोध्या में भी यही होगा, इसीलिए जाति के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है. अरविंद केजरीवाल जो आरोप लगा रहे हैं, वह सच है, भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से अन्याय करती है.”




