₹22 हजार देकर आज ही बुक कर सकते हैं Tesla की 61 लाख वाली कार

टेस्ला ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV – Model Y की कीमत और डिलीवरी टाइमलाइन की घोषणा कर दी है. यह टेस्ला की भारत में आधिकारिक लॉन्च का बड़ा हिस्सा है और इसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि टेस्ला की Y मॉडल कार यहां एवलेबल होगी. इसी के साथ कंपनी ने कीमतों का भी खुलासा कर दिया है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि टेस्ला के वाई मॉडल की कार की ऑन रोड प्राइस करीब 61 लाख रुपये से शुरू हो रही है. कंपनी ने कार की बुकिंग को लेकर भी जानकारी दी है.
सबसे पहले जान लीजिए कि टेस्ला के Y मॉडल में किस वेरिएंट की कितनी कीमत होगी.
- कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ब्लैक कलर में रियर-व्हील ड्राइव की कीमत 59.89 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है, जिसकी ऑन रोड प्राइस 61.07 लाख रुपये पड़ेगी.

- इसी मॉडल में रेड वेरिएंट में लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की कीमत 68.14 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है, जिसकी ऑन रोड प्राइस 71.02 लाख रुपये पड़ेगी.

₹22,220 देकर आज ही कर सकते हैं बुकिंग
कंपनी ने ऑनलाइन साइट पर टेस्ला कार की बुकिंग के लिए भी जानकारी दी है. इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां लोकेशन इंडिया सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद भारत में आपको Y मॉडल की कीमतें दिखने लगेंगी.
- सबसे पहले https://www.tesla.com/ पर जाएं.
- यहां आपको मॉडल में कार का Y Model सेलेक्ट करना होगा.
- इसके बाद आपको लेफ्ट कॉर्नर में जाकर लोकेशन भारत (India-English) सेलेक्ट करना होगा.
- अब आपको भारत में इस कार की कीमतें दिखनी शुरू हो जाएगी.
- यहां आप अपनी पसंद के हिसाब से वेरिएंट और कलर चुन सकते हैं.
- इसके बाद आपको Order Now पर क्लिक करना है.
यहां पर आप यूपीआई/कार्ड या अन्य पेमेंट माध्यम से बुकिंग अमाउंट पेड कर अपने लिए कार बुक कर पाएंगे.






