ताज़ा खबरें

वैश्विक आउटेज से पीड़ित X (पूर्व में ट्विटर), यूजर्स को हो रही परेशानी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, X जो पूर्व में ट्विटर के नाम से जाना जात था, को भारत सहित दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए आउटेज का सामना करना पड़ा. कई उपयोगकर्ताओं ने बताया कि उन्हें ऐप के साथ-साथ वेब पर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

 

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार, घटना के दौरान विश्व स्तर पर 30,000 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गईं. भारत में, Downdetector.in ने भी हजारों रिपोर्टें दर्ज कीं, जो व्यवधान की सीमा का संकेत देती हैं.

 

भारत में कई यूजर्स को नई पोस्ट लोड करने या अपनी फ़ीड की रीफ्रेश करने में समस्या का सामना करना पड़ा. जिससे ऐसा लगता है कि अधिकांश समस्याएँ ऐप के जरिए आ रही हैं.

 

हालांकि आउटेज का सटीक कारण अबतक पता नहीं चल पाया है, उपयोगकर्ताओं ने कहा कि वे प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंचने में असमर्थ थे क्योंकि स्क्रीन पर एक संदेश दिख रहा था जिसमें लिखा था कि ‘Something went wrong. Try again’. इस पर अभी तक एक्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button