ताज़ा खबरें

International Happiness Day: क्यों मनाया जाता है हैप्पीनेस डे, दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में भारत किस स्थान पर जानिए

International Happiness Day: क्यों मनाया जाता है हैप्पीनेस डे, दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में भारत किस स्थान पर? जानिए

 

साल 2013 के बाद से दुनिया में हर साल 20 मार्च को इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे यानी अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे को जीवन में खुशहाली के नए तरीकों के तलाशने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो समाज खुश रहता है वह समाज सबसे ज्यादा उन्नति करता है।

साल 2013 में इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे को मनाने की शुरुआत हुई थी। हैप्पीनेस डे को मनाने का कारण यह है कि इससे लोगों के जीवन में खुशियों की अहमियत बढ़ सके।

इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे को हर साल मनाने का प्रस्ताव 20 जुलाई 2012 में संयुक्त राष्ट्र से पारित हुआ था। इसके बाद साल 2013 के 20 मार्च से यह हर साल मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने के पीछे मशहूर समाजसेवी जेमी इलियन के प्रयासों को माना जाता है।

भारत को मिला 136वां स्थान  

डाटा के मुताबिक भारत को अंतरराष्ट्रीय खुशहाल सूची में 136वें स्थान पर जगह मिली है। जबकि वर्ष 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 139वें पायदान पर था। वहीं इस साल की रिपोर्ट में यूरोपियन देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सबसे आगे बताया गया है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग, नॉर्वे, इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button