ताज़ा खबरें

World Asthma Day 2022: वर्ल्ड अस्थमा डे आज, ऐसे पहचाने अस्थमा के लक्षण

World Asthma Day 2022: वर्ल्ड अस्थमा डे आज, ऐसे पहचाने अस्थमा के लक्षण

अस्थमा, सांस की गंभीर बीमारियों में से एक है। प्रत्येक वर्ष मई के पहले मंगलवार को ‘वर्ल्ड अस्थमा डे’ (World Asthma Day) मनाया जाता है। इस बार यह आज यानी 03 मई को ‘विश्व अस्थमा दिवस’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सांस या फेफड़ों की बीमारी अस्थमा के बारे में लोगों को जागरूकता फैलाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, साल 2019 में अस्थमा ने अनुमानित 262 मिलियन लोगों को प्रभावित किया और 461000 लोगों की मृत्यु हुई। इन दिनों अस्थमा बच्चों में सबसे आम पुरानी बीमारी है।

बता दें इस बीमारी के कारण कुछ स्थितियों में आपके लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है। अगर समय रहते उपचार न मिल पाए तो स्थिति काफी गंभीर भी हो सकती है, यही कारण है कि जिन लोगों को अस्थमा की दिक्कत होती है, उन्हें लगातार बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को इस तरह की सांस की दिक्कत होती है उन्हें अपने आहार और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।

यह हैं अस्थमा के दौरे के लक्षण हैं। खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न महसूस होना। कई बार लक्षण बिगड़ भी सकते हैं। कुछ लक्षण धीरे-धीरे खराब हो सकते हैं, कभी-कभी व्यक्ति को ध्यान दिए बिना भी।

  • मरीज का रिलीवर इनहेलर मदद नहीं कर रहा है, या यह 4 घंटे से कम समय के लिए प्रभावी है
  • खांसी, घरघराहट, सीने में जकड़न हो रही है
  • मरीज का सांस फूलना बदतर हो जाता है
  • सांस फूलने से बोलना, खाना या सोना मुश्किल हो जाता है
  • उनकी सांस तेज हो रही है या उसे ऐसा महसूस हो रहा है कि वे अपनी सांस नहीं पकड़ पा ररहा है
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button