ताज़ा खबरेंभारत

पंजाब दौरे पर केजरीवाल:हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज, सारी दवाएं-ऑपरेशन फ्री, मिलेगा हेल्थ कार्ड भी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अपने मिशन पंजाब को आगे बढ़ाया। अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान गुरुवार को केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस की और पंजाब के लोगों को छह गारंटी दी। केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने गारंटी दी कि

⬛सारी दवाइयां और सभी टेस्ट समेत इलाज मुफ्त किया जाएगा।
⬛हर व्यति को हेल्थ कार्ड देंगे जिसमें उसकी हर जानकरी दर्ज होगी।
⬛16000 मोहला क्लिनिक खोले जाएंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक होगा।
⬛सरकारी अस्पताल को ठीक किया जायगा। बड़े स्तर पर नए अस्पताल खोले जाएंगे
⬛किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर पूरा इलाज सरकार करवाएगी।

हर शहर में बनाए जाएंगे प्रेस क्लब।

इससे पहले केजरीवाल ने पंजाब के सेहत सुविधाओं पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकारी हॉस्पिटल में इलाज नहीं और निजी में लूट होती है। दिल्ली में हमने 7 साल पहले सरकार शुरू की तो बुरा हाल था। वहीं केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हर शहर में प्रेस क्लब बनाए जाएंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button