ताज़ा खबरें

कोलकाता मामले को लेकर सीएम ममता ने दिया बड़ा बयान, कहा- “मैं सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं, मुझे पद की चिंता नहीं है, लेकिन…”

कोलकाता मामले को लेकर सीएम ममता ने दिया बड़ा बयान, कहा- “मैं सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं, मुझे पद की चिंता नहीं है, लेकिन…”

 

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने आज बड़ा बयान दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा “मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। मुझे पद की चिंता नहीं है। मुझे न्याय चाहिए, मुझे केवल न्याय मिलने की चिंता है।”

उन्होंने कहा कि “मैंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठने की पूरी कोशिश की। मैंने 3 दिन तक उनका इंतजार किया कि वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें। यहां तक ​​कि जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं किया, तब भी मैंने अपने मुख्य सचिव, गृह सचिव, DG और मेरे राज्य मंत्री सहित अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ 3 दिन तक इंतजार किया।

उन्होंने कहा कि “मुझे खेद है। मैं इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं जो उनका (डॉक्टरों) समर्थन कर रहे हैं, कृपया अपना समर्थन दें। मुझे कोई समस्या नहीं है। हम आम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं। हम आम लोगों के इलाज के लिए न्याय चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वे अपनी ड्यूटी पर वापस आएं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन हम कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि कभी-कभी हमें बर्दाश्त करना पड़ता है। कभी-कभी बर्दाश्त करना हमारा कर्तव्य है…”

बता दें कि 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। जूनियर डॉक्टर के शरीर से कपड़े गायब थे और खून बह रहा था। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। वो करीब एक महीने से हड़ताल पर हैं. वो सरकार से जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button